

स्पोर्ट्स डेस्क। कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट के ज्यादा दिनों को कम करने पर विचार किया जाना चाहिए। क्योंकि बायो- बबल में खिलाड़ियों के मेंटल कंडीशन पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यूट्यूब चैनल से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बायो-बबल में सभी एक साथ रह रहे हैं। यह अच्छी बात है। साथ मिलकर टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और टीम मैनेजमेंट की ओर से भी यहां पर हर प्रकार की सुविधा दी गई है।

स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स आदि सभी सुविधाएं हैं। लेकिन ये सभी चीजें मेंटल प्रेसर को कम करने में सहायक हो सकते हैं, पर इससे मेंटल प्रेसर खत्म नहीं होगा। बायो- बबल कुछ वक्त तो ठीक रहता, लेकिन उसमें बाद समस्या होने लगती है। क्योंकि आपका रुटीन ऐसा जैसा ही होने लगता है। उसमें नयापन नहीं होता है।ऑस्ट्रेलिया टूर फरवरी में खत्म होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के घर से दूर रहते हुए करीब 5 महीने हो जाएंगे। हालांंकि बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ ले जाने की अनुमति देना का भरोसा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने टीम को चेतावनी दी है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर टिप्पणी न करें। उनकी टिप्पणी न केवल विराट को मोटीवेट करेगी, बल्कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों को भी मोटीवेट करेगी। वॉ ने कहा “स्लेजिंग विराट कोहली को परेशान नहीं कर सकती हैं। महान खिलाड़ियों के खिलाफ ये काम नहीं आता है। आप उन्हें अकेला ही छोड़ दें।
Herald