

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रविवार को एक बार फिर से पूरे रंग में नजर आई। दुबई में राजस्थान के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में कोलकाता ने हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन किया। केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों की बरकरार रखा। कोलकाता ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। उसने राजस्थान रॉयल्स को ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में 60 रन से हरा दिया। इस हार के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर पहुंच गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कोलकाता की जीत में कप्तान इयॉन मॉर्गन और तेज गेंदबाज पैट कमिंस का योगदान सबसे अहम रहा।

राजस्थान ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाए। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। उसके लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने 31, श्रेयस गोपाल ने 13 और बेन स्टोक्स ने 18 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए कमिंस ने 4 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

मोर्गन ने कहा कि ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी जिससे रॉयल्स की टीम फायदे की स्थिति में नहीं रही। उन्होंने कहा, ''ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी इसलिए वे फायदे की स्थिति में नहीं थे। रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि पावर प्ले में पांच विकेट गंवाने के बाद जीत दर्ज कर पाना बेहद मुश्किल था। मुझे लगा कि यह 180 रन के आसपास का विकेट था। थोड़ी ओस थी। पावर प्ले में चार विकेट (पांच विकेट) गंवाने के बाद वहां से वापसी करना काफी मुश्किल था। कमिंस ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और हमें अच्छी गेंदों को भी खेलना पड़ा।
Herald