Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगी विश्व रिकॉर्डधारी कोसेगी और येशानेह

नई दिल्ली
मैराथन की विश्व रिकॉर्डधारी ब्रिगिड कोसेगी और विश्व हाफ मैराथन रिकॉर्डधारी अलाबेल येशानेह 29 नवम्बर को राजधानी में होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के 16वें संस्करण में दौड़ेंगी। आयोजकों ने शनिवार की इन दिग्गज धाविकाओं के मैराथन में हिस्सा लेने की पुष्टि की जिससे इस साल महिला वर्ग में मुकाबला काफी कड़ा हो गया है।

कोसेगी ने अक्टूबर 2019 में शिकागो मैराथन में 2:14:04 का समय लिया था और महिला विश्व मैराथन का रिकॉर्ड एक मिनट से अधिक समय से तोड़ा था। येशानेह शिकागो में दूसरे स्थान पर रही थी और उन्होंने 2:20:51 का समय लिया था।

इस साल फरवरी में रस अल खेमाह हाफ मैराथन में इथोपिया की येशानेह ने 64:31 मिनट का विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि कोसेगी 64:49 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। 26 साल की कोसेगी ने पिछले महीने लंदन मैराथन 2:18:58 के समय में जीती थी।

The post दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगी विश्व रिकॉर्डधारी कोसेगी और येशानेह appeared first on Bhavtarini.