Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नन्हे पांड्या के साथ खेलती दिखीं नताशा स्टानकोविक, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक और उनके हसबैंड भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो दोनों अक्सर बेटे अगस्त्य की फोटो और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

अब एक्ट्रेस स्टानकोविक ने बेटे की लेटेस्ट फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो नन्हे पांड्या के साथ खेलती नजर आ रही हैं और बेटा मम्मी को खेलता देख मुस्कुराता नजर आ रहा है।


नताशा स्टैनकोविक ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे अगस्त्य की दो तस्वीरें शेयर की है। इनमें वह अपने बेटे के साथ खिलौने से खेलते नजर आ रही हैं। अगस्त्य Pram में लेटा हुआ है और नताशा स्टैनकोविक कुर्सी पर बैठी हुई हैं।

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या बेटे को Hi-five दे रहे हैं। बता दें कि वह इस समय आईपीएल के चलते यूएई में हैं।




Herald