Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो, ये कहकर विराट ने सिराज का बढ़ाया हौसला

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके पिता के निधन के बाद टीम प्रबंधन और साथी खिलाड़ियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने प्रेरणाश्रोत को खोने के बावजूद देश के लिए अपना कर्त्तव्य निभाने का फैसला किया और टीम को जीत दिलाने का प्रण लिया। इसपर बीसीसीआई ने भी उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें समर्थन दिया।


बीसीसीआई ने सोमवार को सिराज का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सिराज का कहना है कि अब पिता का हाथ तो उनके सिर पर नहीं रहा, मगर अब वह पिता के सपने को पूरा करेंगे. सिराज ने कहा कि पिता का जाना मेरे के लिए सबसे बड़ा नुकसान है, मगर अब इसके बाद मेरा माइंड सेट यही है कि मैं उनका सपना पूरा कर सकूं.

सिराज ने कहा कि टीम इंडिया परिवार की तरह है. उन्‍होंने मुझे किसी तरह की भी तकलीफ होने नहीं दी. विराट भाई ने भी कहा था मियां टेंशन मत लो, मजबूत रहो, यह आपके पिता का भी सपना था तो अब आप वही करो. इस स्थिति में अगर आप मजबूत रहे तो यह आपके लिए बहुत ही अच्‍छा रहेगा. कोहली की यह बात बहुत सकारात्‍मक रही.




Herald