Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचे अश्विन, रहाणे और पुजारा, देखें खूबसूरत तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की अगुवाई में भारत की 25 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे के लिए गुरुवार को सिडनी पहुंची जहां उसे शहर के बाहरी क्षेत्र में 14 दिन तक क्वारनटीन पर रहना होगा, लेकिन इस बीच उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी. भारतीय टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार जैसे डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस आदि भी दोपहर बाद यहां पहुंचे. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे, 3 टी-20 और 4 टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय खिलाड़ी और उनके परिवार वालों की फोटो शेयर की।


ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क को बायो-बबल में भी कन्वर्ट किया गया है। रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। वे टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को जॉइन करेंगे।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर जाएंगे और बाकी बचे 3 टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। कोहली ने अगस्त में ट्वीट किया था- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे।


ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। BCCI की मेडिकल टीम ने रोहित की फिटनेस का आंकलन करने के बाद उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में वे नहीं खेलेंगे।

संजू सैमसन को टी-20 के बाद वनडे टीम में भी शामिल किया गया। जबकि, वरुण चक्रवर्ती कंधे की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए। तेज गेंदबाज टी. नटराजन को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया गया।



Herald