Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए कमर कस ली है। कोहली ने ट्विटर पर जिम में वर्कआउट करते फोटोज शेयर कीं। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने अभियान की शुरुआत 27 नवंबर को वन-डे मैच से करनी है। आपको बता दे की भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात करें तो एडिलेड में 17 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच होना है। उससे पहले टीम इंडिया 27, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद 4, 6 और 8 दिसंबर को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।


इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया को मात देने के लिए विराट कोहली जी-जान एक कर रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी है. पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा. दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर, तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी और चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा.

भारतीय कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश दे दिया है. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहेंगे जो जनवरी के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली हैं.



Herald