Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार के बाद वार्नर का छलका दर्द, दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार चार जीत के बाद रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2020 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद को उसकी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। हार की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने पर कप्तान डेविड वार्नर निराश दिखे। उन्होंने कहा कि आईपीएल में अपने अभियान पर गर्व है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम के क्षेत्ररक्षण को देखकर उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे।

वॉर्नर ने सनराइजर्स की 17 रनों से हार के बाद कहा, ‘अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते. मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की, लेकिन फील्डिंग में हमारा रवैया हार का कारण बना.’दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे, जबकि कुछ आसान रन भी दिए गए. दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स 8 विकेट पर 172 रन ही बना पाया.

स्टोइनिस का कैच तीसरे ओवर में छूटा, जब वह महज तीन रन पर थे. वह 27 गेंदों में 38 रन बनाए. यह कैच छूटना महंगा साबित हुआ. 14वें ओवर में श्रेयस अय्यर का कैच छूटा, हालांकि वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए थे. धवन का कैच 19वें ओवर में छूटा. वह दो गेंदों के बाद 78 रन बनाकर आउट हुए.वॉर्नर ने हालांकि आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी.




Herald