Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इयान चैपल ने बताया, टीम सिलेक्शन से तय होगा टेस्ट सीरीज का नतीजा

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के 6 मुकाबले और एडिलेड मे खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश पर भारत लौट जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का कहना है कि कोहली का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी तीन मैचों में न रहना भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बड़ा शून्य छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि इस टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों का चयन इस सीरीज का नतीजा तय करने वाला है।दोनों ही टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 17 दिसंबर होगा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव के चलते भारत वापस लौट जाएंगे। कोहली की अनुपस्थिती में अजिंक्य रहाणे बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।


चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, 'यह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में काफी बड़ी कमी ला देगा और साथ ही यह उनके प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक के लिए खुद के कौशल को दिखाने का मौका प्रदान करेगा। अभी तक रोमांचक भिड़ंत का आकार ले रहे मुकाबले में अब एक और मोड़ आ गया है और वह है अहम चयन फैसले। नतीजे का स्तर नीचे भी आ सकता है जो निर्भर करेगा कि कौन सबसे निर्भिक चयनकर्ता है।'


इयान चैपल ने जो बर्न्स की जगह युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की का समर्थन किया और कहा कि चयन हमेशा मौजूदा फॉर्म के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'डेविड वॉर्नर के साथ सलामी जोड़ीदार के लिए मैं जो बर्न्स और उभरते हुए स्टार बल्लेबाज विल पुकोवस्की के बीच में से ऑस्ट्रेलियाई कोच की पसंद को लेकर परेशान था। आपको साझेदारी की अहमियत को लेकर अधिक अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।



Herald