

स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल के पिछले तीन सीजन में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। यहां तक कि भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बाद उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली थी।मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को निराश समझा जा रहा था। इस बात की पुष्टि उस समय हुई थी, जब सूर्यकुमार ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर एक विवादित ट्वीट को लाइक कर दिया था। इसके बाद उनकी आलोचना हुई थी, लेकिन अब सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

दरअसल, सूर्यकुमार ने उस ट्वीट को लाइक किया था, जिसमें एक मेमे में विराट कोहली को कागजी कप्तान बताया गया था। हालांकि, बाद में सूर्यकुमार यादव ने उस ट्वीट को अनलाइक कर दिया था, लेकिन उनका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। विवादित ट्वीट को लाइक करने के बाद उनको विराट के फैंस से आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन अब उन्होंने दिखा दिया है कि वे विराट कोहली का कितना सम्मान करते हैं।
भारतीय कप्तान ने सिडनी में टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से एक क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वे भारत के गेंदबाजों का सामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, सूर्यकुमार यादव ने लिखा: "एनर्जी, बल्ले की ध्वनि और डोमिनेशन देखने के लिए बेताब हूं।Love test cricket practice sessions ❤️???? pic.twitter.com/XPNad3YapF
— Virat Kohli (@imVkohli) November 17, 2020
Herald