Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने कहा, कोहली की वजह से मुसीबत में पड़ जाती है उनकी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। RCB टीम के कैप्टन विराट कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं लेकिन वह उस अंदाज में नजर नहीं आए, जिसके लिए मशहूर हैं। विराट के स्ट्राइक रेट पर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी वजह से टीम आरसीबी मुश्किल में फंसती रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोहली ने इस सीजन अबतक खेले 14 मैचों में 460 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 122.01 का रहा है, इस दौरान विराट ने 3 बार हाफसेंचुरी लगाई है। सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत करते हुए कहा, 'विराट कोहली को अपने गेयर जल्दी बदलने की जरूरत है। वो 20 से 25 गेंदें ले लेते हैं अपने गेयर को बदलने में और वो जब आउट हो जाते हैं, तो टीम मुसीबत में पड़ जाती है। यही हुआ DC के खिलाफ मैच में, अगर वो आउट नहीं हुए होते तो वो 40 गेंदों में 70 या 80 रनों की पारी खेलते, जिसके चलते RCB की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच जाती।


वो जब जल्दी आउट हुए, तो उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 110, 120 का था, जो की कुछ खास नहीं था और जिसके बाद टीम परेशानी में पड़ गई थी।RCB की टीम आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं और टीम को एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरना है। हालांकि, विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही टीम ने अपने पिछले चार मैचों में लगातार हार का सामना किया है। टीम को अपने आखिरी मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।



Herald