

स्पोर्ट्स डेस्क। एलिमिनेटर मैच में RCB की टीम को हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ आरसीबी का आईपीएल 2020 में सफर भी समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने एबी (56) की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने विलियमसन (नॉटआउट 50) और होल्डर (नॉटआउट 24) की पारियों के चलते इस लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए ही अपने नाम कर लिया। लेकिन इस मैच में एरोन फिंच ने अपने नाम एक रिकॉर्ड किया है।

फिंच 30 गेंद पर 32 रन बनाकर शाहबाज नदीम की गेंद पर कैच आउट हो गए. आउट होने से पहले फिंच ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. फिंच ने अपने आईपीएल करियर में 2000 रन पूरे कर लिए. आईपीएल में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. फिंच से पहले आईपीएल में यह कारनामा डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन, शॉन मार्श, स्टीव स्मिथ, और एडम गिलक्रिस्ट ने किया है.

इस पूरे सीजन में फिंच का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा है. अबतक 12 मैच में केवल 268 रन ही बना सके हैं. इस सीजन में फिंच के बल्ले से केवल 1 अर्धशतक निकला है. आईपीएल 2020 के ऑक्शन में फिंच को आरसीबी ने 4.40 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था. लेकिन जितनी उम्मीद इस बल्लेेबाज से आरसीबी को थी, उस विश्वास पर ज्यादा खड़े नहीं उतक सके.
Herald