

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रचते हुए पहली बार फाइनल में कदम रखा है। क्वालीफायर 2 में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 189 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई। मंगलवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिताब के लिए टक्कर देखने को मिलेगी. आईपीएल 13 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर वन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जगह बनाई है. दिल्ली की टीम क्वालिफायर टू में शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7.30 बजे 13वें सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस की टीम ने छठी बार फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में मुंबई की टीम का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा शानदार है और वह चार बार खिताब नाम करने में कामयाब रही है. 2010 में मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और तब उसे हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन 2013, 2015, 2017 और 2019 में फाइनल का सफर तय करने के बाद मुंबई की टीम ने खिताब अपने नाम किया.

मैच के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि ये उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है और उनके लिए यह अभी तक की सबसे बड़ी खुशी है. अय्यर बोले, 'शानदार, अभी तक का सबसे बेहतरीन एहसास. यह काफी उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा. हम एक परिवार की तरह खड़े रहे. एक कप्तान के तौर पर काफी सारी जिम्मेदारियां आती हैं. अय्यर ने कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर आपको निरंतरता बनाए रखनी पड़ती है. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अपने सपोर्ट स्टाफ से काफी समर्थन मिल रहा है. भाग्यशाली हूं कि इतनी शानदार टीम मिली. भावनाएं ऊपर-नीचे होती रहती थीं. आप हमेशा वही रूटीन नहीं रख सकते. आपको लगातार बदलना होता है. अगले मैच में भी हमें फ्री होकर खेलना होगा.
Herald