Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेतेश्वर पुजारा ने मैदान पर दिखाया अपना दम, नेट्स जमकर बहा पसीना

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ शुरू होने जा रहा है. लेकिन फैंस को 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा को सबसे अहम खिलाड़ी माना जा रहा है. पुजारा पर सबकी नज़रें होने की एक वजह 2018-19 की सीरीज में उनका मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतना है.


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में 2-1 से मिली जीत में पुजारा ने बल्ले से अहम योगदान दिया था. पुजारा इस सीरीज में तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक की बदौलत 521 रन बनाने में कामयाब रहे थे. इस साल विराट कोहली के तीन टेस्ट में हिस्सा नहीं लेने की वजह से पुजारा पर सीनियर बल्लेबाज होने के नाते अतिरिक्त दवाब भी है.


इसी के मद्देनज़र पुजारा ने इस सीरीज की तैयारियों के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू क दी है. पुजारा ने नेट्स गेंदबाजों की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इन नेट्स गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्चिन भी शामिल हैं, जो भारतीय टीम के साथ दौरा कर रहे हैं.पुजारा बैकफुट का अच्छा इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ भी रहे हैं.



Herald