Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में कोहली के ठहरने के लिए हुए हैं खास इंतजाम, जानें डिटेल्स !

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कोहली की पैटरनिटी लीव को लेकर बड़ा बयान दिया है। लैंगर ने कहा है कि कोहली की गैरमौजूदगी का टीम इंडिया पर काफी असर पड़ेगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और अपने दौरा का आगाज 27 नवंबर से वनडे सीरीज से करेगी। विराट कोहली पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते वो पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश वापस लौट आएंगे और अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे। कोहली को बीसीसीआई पहले ही परमिशन दे चुकी है।भारतीय टीम को शहर के आउटर एरिया में 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा, हालांकि इस दौरान टीम को प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई है।

टीम इंडिया के साथ आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार जैसे डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिन्स आदि भी दोपहर बाद यहां पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया में कोहली के लिए होटल में खास इंतजाम किए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने टीम इंडिया को दो सप्ताह के आइसोलेशन के दौरान प्रैक्टिस करने की अनुमति दे रखी है। टीम इंडिया ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में प्रैक्टिस करेगी, जिसे बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट के रूप में तैयार किया गया है। कप्तान कोहली एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आइसोलेशन के दौरान उनका खास ध्यान रखा जाएगा।


भारतीय टीम अगले दो सप्ताह तक पुलमैन होटल में रहेगी। यहां पहले न्यू साउथ वेल्स की रग्बी टीम भी ठहरी थी। वह अब अन्य होटल में चली गई है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार होटल के अधिकारियों ने भारतीय कप्तान को ठहरने के लिए खास पेंटहाउस सूइट दिया जहां अमूमन ऑस्ट्रेलियाई रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर रुकते हैं। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने सीमित संख्या में परिजनों को अनुमति दी है और खिलाड़ियों के परिवार को आइसोलेशन के नियमों का पालन करना होगा।



Herald