Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगस्त्या को देखने जल्द घर लौटना चाहते हैं हार्दिक

मुंबई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में 76 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेलने वाले भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि पिता बनने के बाद उनके लिए जीवन के प्रति नजरिया बदल गया। पंड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविच ने 30 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। इस कपल ने बेटे का नाम  रखा है।

मैच के बाद पंड्या ने कहा कि बेटे के जन्म के बाद ही उन्होंने जीवन को दूसरी तरह देखना शुरू किया और यह बदलाव बेहतरी के लिए है। पंड्या ने कहा कि वह अपने बेटे को मिस कर रहे हैं और जल्द घर लौटना चाहते हैं

पंड्या ने कहा, ‘मैंने जब घर छोड़ था तब वह 15 दिन का था। जब मैं लौटूंगा तब वह चार महीने का हो चुका होगा। मेरे लिए चीजें बदल गई हैं लेकिन यह बदलाव अच्छे के लिए हुआ है। अगस्त्य का जन्म मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल है।’

उल्लेखनीय है कि वह भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। जहां पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 66 रनों से हार मिली है। इससे पहले वह आईपीएल के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थे।

The post अगस्त्या को देखने जल्द घर लौटना चाहते हैं हार्दिक appeared first on Bhavtarini.