Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पठान बोले- कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे नहीं, रोहित को मिले टेस्ट कप्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क। अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए भारत की संशोधित टीम में उप-कप्तान बरकरार हैं, लेकिन इरफान पठान को लगता है कि उनसे कहीं ज्यादा अनुभवी रोहित शर्मा को विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करनी चाहिए जो सीरीज के शुरुआती मैच में खेलने के बाद उपलब्ध नहीं होंगे. कोहली को पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश प्रदान किया गया है और पठान ने कहा कि इससे टीम पर काफी असर पड़ेगा जिसने दो सत्र पहले उनकी अगुवाई में ऐतिहासिक सीरीज जीती थी. पठान ने कहा, ‘विराट कोहली के नहीं होने से टीम पर काफी प्रभाव पड़ेगा, लेकिन आपको उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए. हमें क्रिकेट के बाहर की जिंदगी को स्वीकार करना करना चाहिए, परिवार बहुत महत्वपूर्ण है.

रोहित ने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए टीम को कई इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलवाए हैं और साथ ही निदहास ट्रॉफी और एशिया कप में भारत को दो बड़ी ट्रॉफियां दिलाई हैं। उन्होंने कहा, ''रहाणे के खिलाफ कुछ नहीं है, लेकिन रोहित को कप्तानी करनी चाहिए। वह बेहतरीन कप्तान है और वह साबित कर चुका है और उसके पास जरूरी अनुभव भी है। पठान ने कहा, ''सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप ऑस्ट्रेलिया में खिलाना चाहते हो।

मुझे याद है 2008 में वनडे सीरीज में वह नया था, लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। चोट के बाद वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेकरार होगा। पठान ने कहा, ''विपक्षी टीम के लिए भूखे (रन बनाने के लिए) रोहित शर्मा से खतरनाक कुछ भी नहीं होगा। विदेशी सरजमीं पर खेलना हमेशा कठिन चुनौती होती है, लेकिन जब रोहित फॉर्म में हो तो परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं।" उन्होंने कहा, ''सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह वही भूमिका निभा सकता है जो सहवाग ने 2004 सीरीज में निभाई थी और आपको मैच जिता सकता है।



Herald