Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- कोहली ने टीम को न पकड़ाई लय तो टेस्‍ट सीरीज हारेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले सीमित ओवरों की सीरीज में भारत को लय नहीं देंगे तो टीम को टेस्ट सीरीज में 0-4 से शिकस्त झेलनी पड़ेगी. कोहली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए पितृत्व अवकाश दिया है. वह 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज और फिर एडिलेड में पहले टेस्ट में भारत की अगुआई करने के बाद स्वदेश लौटेंगे. क्लार्क ने मंगलवार को ‘स्काई स्पोर्ट्स रेडियो’ से कहा कि वनडे और टी20 मैचों में विराट कोहली आगे बढ़कर अगुआई कर सकते हैं. अगर भारत ने वनडे और टी20 में सफलता हासिल नहीं की तो फिर टेस्ट मैचों में वे बड़ी मुश्किल में होंगे और मेरे नजरिए से उन्हें 0-4 से हार झेलनी पड़ेगी.

सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने अधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी द्वारा आयोजित बातचीत में कहा कि हम पूरी तरह से विराट के फैसले का सम्मान करते हैं। हम खुश हैं कि वह वनडे और टी-20 के बाद पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करेगा। उन्होंने कहा कि विराट यहां टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जो प्रतिस्पर्धी अगुआई करता है जो हमने पिछली सीरीज के दौरान भी देखा था और हम पूरी दुनिया भर में भारत के प्रदर्शन में यह देखने के आदी हो चुके हैं। लेकिन, वित्तीय रूप से कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह पूछे जाने पर कि सीए और बीसीसीआई ने किसी भी समय कोहली की वापसी के लिए क्वारंटाइन नियमों में ढील देने पर चर्चा की थी तो हॉकले ने कहा कि क्वारंटाइन के इंतजाम का अच्छी तरह वर्णन किया हुआ है। विराट कोहली की पहले टेस्ट के करीब योजना के संबंध में हमने चर्चा की है। उन्होंने कहा कि यह सीरीज वर्ल्ड क्रिकेट और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह सभी क्रिकेट देशों को दिखाएगी कि हम सुरक्षित तरीके से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजित कर सकते हैं। सीरीज काफी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में खेली जाएगी।



Herald