कोलकाता
बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बुधवार को कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि की जिसके बाद खुद को दो सप्ताह के लिए आइसोलेट कर लिया है। बीमारी की चपेट में आने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की ओर से 24 नवंबर से आयोजित होने वाले टी20 टूर्नमेंट में उनके खेलने पर अब संदेह हो गया है।
ईश्वरन पहली बार हो रहे छह टीमों के इस टूर्नमेंट में ईस्ट बंगाल के कप्तान थे। उनकी टीम अगर फाइनल में पहुंचेगी, तभी वह इसका हिस्सा बन पाएंगे।
सीएबी के संयुक्त सचिव देवव्रत दास ने बताया, ‘उन्होंने (ईश्वरन) अनिवार्य कोविड-19 जांच करवाई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। उनमें हालांकि बीमारी के लक्षण नहीं है। वह अब आइसोलेशन में हैं।’
The post रणजी कप्तान ईश्वरन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव appeared first on Bhavtarini.