Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, बुरी तरह हो गए ट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उनका बचे हुए दो टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है। दरअसल, बीसीसीआई को बताया गया कि दोनों को मैच फिट होने में करीब एक महीना लगेगा। आईपीएल 2020 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग इंजरी से रोहित पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं.

फैंस को जब से इन बातों की जानकारी मिली है सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं और फैंस इस बात से काफी नाराज भी है कि रोहित ने चोटिल होने के बाद भी आईपीएल में क्यों खेला है. यह सब जानना चाहते है कि रोहित कब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे.

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. रोहित ने इस तस्वीर में लाल रंग की जैकेट पहने हुए हैं. इस फोटो को शेयर करने के कुछ वक्त बाद ही फैंस उनकी इस तस्वीर पर काफी कमेंट्स कर रहे है और रोहित से ये सवाल पूछ रहे है कि वह ऑस्ट्रेलिया कब जाएंगे.



Herald