

स्पोर्ट्स डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम आईपीएल-13 (IPL 2020) के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई हो लेकिन टीम के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) का बल्ला इस सीजन में बहुत बोला है. इस सीजन में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बना अपना प्रभाव छोड़ा है. शुरुआत से लेकर आईपीएल खत्म होने तक कोई भी खिलाड़ी राहुल से ऑरेंज कैप नहीं छीन पाया और राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टूर्नामेंट की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रहे, जिन्होंने दो शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 618 रन बनाए। धवन फाइनल में बस 15 रन बना सके। धवन अगर यहां 68 रन बनाते तो निश्चित तौर पर ऑरेंज कैप उनके सिर सजती। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर रहे जिन्होंने 16 मैचों में 39.14 की शानदार औसत से 548 रन बनाए।
इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: दिल्ली के श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के ईशान किशन हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस ने पूरे टूर्नामेंट में 17 मैचों में लगभग 35 की औसत से 519 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रनों का रहा। मुंबई इंडियंस को इस साल चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 516 रन बनाए। वो दुर्भाग्यशाली रहे कि मात्र एक रन से शतक लगाने से चूक गए।
Herald