Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवैस ने बताया रोहित की जगह किस खिलाड़ी को करनी चाहिए ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए आइपीएल 2020 काफी बुरा रहा था। वो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बिल्कुल भी रन नहीं बना पाए और पूरी सीजन एक अच्छी पारी खेलने के लिए तरसते दिखे, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ वो वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि आगामी वनडे- टी20 सीरीज में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति उनकी टीम के लिये काफी अच्छी चीज है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि रोहित की जगह को भरने के लिए लोकेश राहुल भी उतने ही अच्छे खिलाड़ी हैं. राहुल सफेद गेंद की सीरीज में उप कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. नियमित उप कप्तान रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं.


मैक्सवेल ने कहा कि रोहित एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर निरंतर अच्छा रहा है जिसमें उसने तीन दोहरे शतक जमाये हैं. इसलिये अगर वह आपके खिलाफ लाइन-अप में नहीं हैं तो यह काफी सकारात्मक बात है. तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 नवंबर से शुरू होगी जिसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जायेगी.

मैक्सवेल के लिए लोकेश राहुल भी ‘बैक-अप’ के तौर पर काफी अच्छे खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, हमने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लोकेश राहुल का प्रदर्शन देखा. वह पारी का आगाज करे या नहीं, मुझे पूरा भरोसा है कि वह भी उतना ही अच्छा खिलाड़ी होगा. रोहित की अनुपस्थिति में उम्मीद है कि शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल पारी का आगाज करें क्योंकि राहुल के मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की उम्मीद है. हालांकि मैक्सवेल को अग्रवाल और राहुल की सलामी जोड़ी काफी पसंद है जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले चरण के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया.



Herald