

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 13 के रविवार को खेले गए क्वालिफायर टू मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से मात दी. हैदराबाद पर मिली जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बेहद ही खास अंदाज में दिल्ली की टीम को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी है.

वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली की टीम को बधाई देते हुए सलमान खान का मीम भी शेयर किया. सहवाग ने कहा, ''दिल्ली को फाइनल में पहुंचने की बधाई. मौजूदा 8 टीमों में से दिल्ली ही ऐसी है जिसने अब तक फाइनल मैच नहीं खेला था. लेकिन 2020 अभी हमें और भी बहुत कुछ दिखाएगा.'' सहवाग द्वारा ट्वीट के साथ शेयर किया गया मीम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अकाउंट से भी इस मीम को शेयर किया गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, ''ऐसा पहली बार हुआ है 12, 13 सालों में.
Congratulations #DelhiCapitals on reaching the finals. The only active IPL team to have not ever played a final makes it to the final. 2020... Aur bahut kuch dikhayega.#DCvSRH pic.twitter.com/M80Mth8B8J
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 8, 2020
गौरतलब है कि ये सलमान खान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का हिट सॉन्ग है. ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी. मूवी में रानी मुखर्जी और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा भी लीड रोल निभाया था. सहवाग ने ये भी कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचने की बधाई. ये आईपीएल की इकलौती ऐसी एक्टिव टीम है जिसने कभी भी फाइनल नहीं खेला है. 2020.... और बहुत कुछ दिखाएगा.
Herald