Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने शतक लगाते ही रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा सचिन का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। नई जर्सी और कोरोना काल में नए माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी तो शुक्रवार को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में उसे अपने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की कमी खलेगी। चोटिल रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम पर असर जरूर पड़ेगा। विराट कोहली की टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर से है जिसे उसकी धरती पर हराना कतई आसान नहीं होगा।


भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का मुकाबला 27 नवंबर से शुरू होगा। विराट के बल्ले का चलना बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। दरअसल विराट कोहली ने इस टीम के खिलाफ वनडे मैचों में अब तक कुल 8 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने इस टीम के खिलाफ कुल 9 शतक लगाए थे। विराट अगर इस सीरीज में एक शतक और लगा लेते हैं तो वो सचिन की बराबरी पर पहुंच जाएंगे, जबकि दो शतक लगाते ही वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।


सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 71 वनडे में 9 शतक लगाए थे जबकि विराट ने इस टीम के खिलाफ अब तक 40 वनडे मैचों में कुल 8 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने भी कंगारू टीम के खिलाफ 40 मैचों में 8 शतक ही लगाए हैं, लेकिन वो इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है ऐसे में विराट के पास सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन ने भी चार-चार शतक लगाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम पर है। पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 59 मैचों में 6 शतक लगाए थे।



Herald