प्रयागराज
फूलपुर क्षेत्र के कोडापुर निवासी अंकू दुबे पुत्र विनोद कुमार दुबे का चयन कंबोडिया में जनवरी माह में होने वाले कंबोडिया प्रीमियम लीग 2021 के लिए चयन हुआ है। अंकू दुबे दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज एवं दाएं हाथ के स्पिनर भी है।
कंबोडिया आईपीएल टीम के लिए उत्तर प्रदेश से अभी तक दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वर्ष 2012 से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेलना शुरू किया। क्रिकेट को अपना भविष्य बनाने वाले अंकू के प्रथम कोच कौशिक पाल थे। परवेज आलम और अमित पाल से भी उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे। अभी तक नेपाल, भूटान, दुबई, बांग्लादेश में अपना परचम लहराया। जबकि वर्ष 2014 में चंडीगढ़ के यूथ प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स टीम के कप्तान भी बने थे। वर्ष 2017 में नेपाल एशियन प्रीमियर लीग में बांग्लादेश ने अंकू को 1.70 लाख में खरीदा था जिसका सीधा प्रसारण सोनी सिक्स इंटरनेशनल चैनल पर किया गया था। अभी तक अंकू दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में भी अपने बल्ले का हुनर दिखाया है।
प्रयागराज के इस प्रतिभावान खिलाड़ी व मदन मोहन मालवीय स्टेडियम अभ्यास करने वाले अंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी, उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद, सत्येंद्र सिंह आदि ने माला पहनाकर उपहार भेंट किया। श्री तिवारी ने अंकू को क्रिकेट की महत्वपूर्ण बारीकियां भी बताई और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह सिर्फ मदन मोहन मालवीय स्टेडियम ही नहीं बल्कि पूरे प्रयागराज का गौरव है। इसलिए दौरान स्टेडियम के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
20 2:28PM
The post अंकू का कंबोडिया प्रीमियम लीग में हुआ चयन appeared first on Bhavtarini.