Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले, लोग बहुत बोलते हैं कोहली के बारे में, मैं उनको आम खिलाड़ी मानता हूं

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस टूर पर टीम इंडिया को तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज़ और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारतीय कप्तान इस दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलने के बाद सिर्फ पहला टेस्ट खेलेंगे. इसके बाद वह वापस देश लौट आएंगे. दरअसल, कोहली पिता बनने वाले हैं और वह अपने पहले बच्चे के जन्म पर अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने बीसीसीआई से पैटरनिटी लीव मांगी थी. बोर्ड ने भी उनकी समस्या को देखते हुए उनकी छु्ट्टी मंजूर कर ली. कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे.

विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बात की हैं। उन्होंने बताया कि वह कोहली को बस एक खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं। जैसे दुनिया के बाकी क्रिकेटर हैं कोहली भी उनमें से एक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने बताया कि वो और कोहली बस टॉस के समय ही मिलते हैं। मैदान पर ज्यादा बातें नही होती। उन्होंने कहा, "मुझे विराट कोहली को लेकर काफी सारे सवाल किए जाते हैं, वह मेरे लिए वैसे ही हैं जैसे बाकी सारे खिलाड़ी हैं, मुझे इससे वाकई इस बात की कोई परवाह नहीं करता। ईमानदारी से कहूं तो मेरा उनके साथ कोई वैसा रिश्ता नहीं है। मैं उनसे टॉस के वक्त पर मिलता हूं उनके खिलाफ मैदान पर खेलता हूं बस इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।



Herald