Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में खतरनाक विल पुकोवस्की की एंट्री !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान किया गया। इस 17 सदस्यीय टीम में विल पुकोवस्की नाम के खिलाड़ी को शामिल किया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है। दरअसल, यही वह खिलाड़ी है, जिसने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में विल पुकोवस्की और कैमरुन ग्रीन समेत पांच क्रिकेटरों को टेस्ट टीम में पदार्पण का मौका दिया गया है.

टिम पेन की अगुवाई वाली टीम में अन्य नए चेहरों में तेज गेंदबाज सीन एबॉट , लेग स्पिनर मिचेल स्विपसन और हरफनमौला माइकल नेसर शामिल है. एबॉट की गेंद पर ही 2014 के शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के दौरान फिल ह्यूज को चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि शेफील्ड शील्ड में इनके प्रदर्शन ने काफी प्रभावित किया है.

ये सभी दूसरे प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने विक्टोरिया के पुकोवस्की को टीम में शामिल करने की मांग की थी, जिसने शेफील्ड शील्डमें दो मैचों में लगातार दो दोहरे शतक बनाए थे.पुकोवस्की ने शेफील्ड शील्ड में लगातार दो दोहरे शतक जड़ते हुए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 255 जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन की पारी खेली. 22 साल के पुकोवस्की विल पुकोवस्की डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. उन्होंने पहले दौर के मैचों में 247.50 की औसत से 495 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.



Herald