

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी में हैं और टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री काम पर लौटने से बेहद खुश हैं. ऑस्ट्रेलिया दौर पर भारत को तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से वनडे सीरीज से हो रही है. रवि शास्त्री ने बुधवार को हार्दिक पंड्या, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'काम पर लौट कर काफी खुश हूं.

फैन्स जमकर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल शास्त्री ने प्रैक्टिस सेशन की जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपने पेट को दबाए हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोग उन्हें भऱपूर ट्रोल कर रहे हैं. फैन्स का मानना है कि शास्त्री ने जानबूझकर अपने पेट को अंदर दबाकर फोटो खिंचवाई है. बता दें कि शास्त्री फिटनेस को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है.
Great to get back to business - with @hardikpandya7 @SDhawan25 @imShard #TeamIndia #AUSvIND ???????????????? pic.twitter.com/yaaFwYOw3d
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 18, 2020
ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बाकी बचे टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी किसे मिलती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो रही है. ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि रोहित को ही विराट की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाना चाहिए.
Great to get back to business - with @hardikpandya7 @SDhawan25 @imShard #TeamIndia #AUSvIND ???????????????? pic.twitter.com/yaaFwYOw3d
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 18, 2020
Herald