Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने धोनी का तोडा ये रिकॉर्ड, कप्तानों के इस खास क्लब में हुए शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे वनडे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से यह सीरीज गंवा दी है, लेकिन विराट कोहली बतौर कप्तान एक खास लिस्ट में शामिल हो गए. इस खास लिस्ट में शामिल होते हुए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है

इस मैच में विराट कोहली 89 रनों की पारी के साथ भारत के टॉप स्कोरर रहे. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े. हालांकि, वह अपना 44वां वनडे शतक जड़ने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया और वनडे कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गए.


विराट कोहली, धोनी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा वनडे चौके जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. रिकी पोंटिंग (794 चौके), स्टीफन फ्लेमिंग (670 चौके), ग्रीम स्मिथ (630 चौके), विराट कोहली (505* चौके), महेंद्र सिंह धोनी (499 चौके). विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए 15वें ओवर में चौका जड़कर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा.



Herald