Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रमीज राजा ने बताया, क्यों भारत के पास है ऑस्ट्रेलिया को हराने का अच्छा मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को फिर हराने का काफी अच्छा मौका है, क्योंकि मेजबान टीम के इस हाई प्रोफाइल सीरीज के लिए पूरी तरह से गेंदबाजों के अनुकूल पिच तैयार करने की उम्मीद नहीं है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से एडीलेड में दिन-रात्रि टेस्ट के साथ होगी.


रमीज ने आगे कहा, ‘भारत के पास ऐसा बल्लेबाजी क्रम है जो ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ सकता है और साथ ही भारतीय गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है. गेंदबाजी आक्रमण भी काफी अच्छा है और ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में यह बात होगी.

रमीज ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की पिचें अब वैसी नहीं हैं जैसी कुछ साल पहले हुआ करती थी. पिचों में अब उछाल कम है, गेंद मूव कम करती है और गेंदबाजों के लिए उतनी अनुकूल नहीं हैं.’उन्होंने कहा, ‘दर्शकों की संख्या की जरूरतों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि भारत के खिलाफ टेस्ट पूरे पांच दिन चलें. और इसी के अनुसार सीए पीच को तैयार करेगा.



Herald