Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में हारते ही आलोचक ऐक्टिव, माइकल वॉन बोले- तीनों फॉर्मेट में होगी यही हालत

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वन-डे मैच में भारत को हर डिपार्टमेंट में पीछे छोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी में कप्तान एरॉन फिंच और स्टीव स्मिथ ने शतक लगाकर ऑस्‍ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर 6 विकेट पर 374 रन तक पहुंचाया। फिंच ने 115 और स्मिथ ने 105 रन की पारी खेली। जवाब में शिखर धवन और हार्दिक पंड्या को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स का सामना नहीं कर पाया। धवन के 74 और पंड्या के 90 रन की बदौलत भारत 8 विकेट पर 308 रन ही बना पाई। एडम जम्पा ने 4 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लेकर टीम इंडिया को 66 रन से करारी हार झेलने को मजबूर कर दिया।

वॉन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर भारत को सभी प्रारूपों में बुरी तरह हराएगा।’ वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिए काफी खराब रही।उन्होंने कहा, ‘भारतीय वनडे टीम मुझे पुरानी रणनीति वाली लगती है। सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प और बल्लेबाजी भी इतनी गहरी नहीं।’ भारत को अपने कोटे के ओवर डालने में चार से ज्यादा घंटे लगे और वॉन इससे खुश नहीं थे।

उन्होंने लिखा, ‘भारत का ओवर रेट काफी खराब। हाव भाव रक्षात्मक। क्षेत्ररक्षण भी चौंकाने वाला (खराब)। गेंदबाजी सामान्य।’ उन्होंने लिखा, ‘वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार रहे।



Herald