

स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और आइपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स के घर खुशियों की सौगात आई है। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से फेमस बल्लेबाज एबी डिविलियर्स तीसरी बार पिता बने हैं. उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. डिविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की है.

डिविलियर्स की बेटी का जन्म 11 नवंबर 2020 को हुआ है. इससे पहले एबी डिविलियर्स और डेनियल डिविलियर्स के दो बेटे हैं. अब्राहम डिविलियर्स जूनियर और जॉन रिचर्ड डिविलियर्स. अब्राहम डिविलियर्स जूनियर का जन्म 2015 और जॉन रिचर्ड का जन्म 2017 में हुआ था.
अब डिविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की है. एबी डिविलियर्स और डेनियल डिविलियर्स ने बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- हम अपनी दुनिया में एक खूबसूरत बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं. एबी डिविलयर्स ने अपनी बेटी को नाम दिया है- येंते डिविलियर्स. उन्होंने लिखा- आप हमारे परिवार के लिए आशीर्वाद हैं. हम आपको पाकर आभारी हैं.
Herald