Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने इस क्रिकेटर को चुना ओपनर, बोले- वह विस्फोटक बल्लेबाज हैं

स्पोर्ट्स डेस्क। धाकड़ बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को करियर में पहली बार किसी दौरे पर तीनों फॉर्मेट में जगह मिली है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र में धांसू बैटिंग से सभी को आकर्षित किया था। मयंक के नाम 11 मैचों में 156.45 के शानदार स्ट्राइक रेट से 424 रन थे। वनडे और टी-20 में ओपनर के तौर पर उन्हें केएल राहुल और शुभमन गिल से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन टेस्ट ओपनर के तौर पर सचिन तेंडुलकर ने उनका समर्थन किया है।


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 3 वनडे, 3 टी-20 और 4 टेस्ट खेलने हैं। टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर तेंडुलकर ने पीटीआई से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मयंक अग्रवाल का खेलना तय है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि मयंक का खेलना तय है, क्योंकि वह बड़ी पारियां खेल रहे हैं और अगर रोहित फिट और उपलब्ध होते हैं तो उन्हें उतरना चाहिए। ’ तेंडुलकर ने कहा, ‘अन्य खिलाड़ियों (पृथ्वी साव, लोकेश राहुल) के बीच, यह प्रबंधन का फैसला होगा क्योंकि उन्हें पता है कि कौन सा खिलाड़ी फॉर्म में हैं।

तेंडुलकर ने कहा कि इस समय ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम बेहतर लग रहा है। उन्होंने कहा, ‘स्मिथ, (डेविड) वॉर्नर और (मार्नस) लाबुशाने अहम होंगे और मुझे यकीन है कि जहां तक तैयारी का सवाल है तो भारतीय टीम कोई कमी नहीं छोड़ेगी।’ भारत के बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी अपने पास बरकरार रखने की अच्छी संभावना जताते हुए तेंडुलकर ने कहा, ‘दो सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी और लाबुशाने की मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम काफी बेहतर हुआ है। यह अधिक प्रतिस्पर्धी सीरीज होगी और मुझे यकीन है कि भारत इसके लिए तैयार है।



Herald