Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को पसंद करती है डेविड वार्नर की बेटी, पत्नी ने किया खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। डेविड वार्नर की गिनती दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में होती है। दुनिया के कई दिग्गज उन्हें टेस्ट, वन-डे और टी-20 का संपूर्ण खिलाड़ी मान चुके हैं। विश्व के हर कोने में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के प्रशंसक मिल जाएंगे, लेकिन खुद डेविड की बेटी अपने पिता को नहीं बल्कि कोहली को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानती है।मुनमैन मार्निंग शो में वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने कहा कि परदे के पीछे उनके पति और बेटी के बीच भी मैच चल रहा है.

उन्होंने शो के दौरान कहा, ''यह सच है कि पीछे भी एक मैच चल रहा है. मेरी बेटियां कभी पिता की तरह होना चाहती हैं, कभी किसी और की तरह. लेकिन मेरी बीच की बेटी विराट कोहली की तरह होना चाहती है. उसका पसंदीदा खिलाड़ी कोहली है.'' इस बीच कैंडिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी बेटियां वॉर्नर को बाउंसर फेंके जाने या स्पिन कराए जाने के भी खिलाफ हैं.

उन्होंने कहा कि घर में क्रिकेट पूरे जुनून के साथ खेला जा रहा है. क्रिकेट के दिग्गज भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कोहली पहला टेस्ट खेलने के बाद स्वदेश लौट आएंगे, क्योंकि जनवरी में उनके पहले बच्चे का जन्म होगा.



Herald