Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने बताया, कोहली की गैरमौजूदगी में कैसे मिलेगी टीम इंडिया को सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम एक संपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दिनों अपना 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रही है। भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 27 नवंबर से वनडे सीरीज से होगा। टीम के कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद जनवरी में होने वाले अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे और अजिंक्य रहाणे बाकी टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर पूरा भरोसा है। वह मानते हैं कि भारतीय गेंदबाज अब बाउंसर का जवाब बाउंसर से देते हैं।


सुनील गावस्कर ने कहा कि कोहली की गैरमौजूदगी में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाना होगा। पू्र्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'अगर आप सही तरीके से देखेंगे, तो भारत विराट कोहली के बिना हर बार जीता है, चाहे वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट रहा हो, या अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच या फिर 2018 का एशिया कप। भारतीय खिलाड़ियों को विराट की अनुपस्थिती में अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाना होगा।


सुनील गावस्कर ने रहाणे की कप्तानी पर बात करते हुए कहा, 'रहाणे और पुजारा के लिए यह काफी कठिन होगा। इन दोनों ही बल्लेबाजों को बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करना होगा। कप्तानी रहाणे को जरूर मदद करेगी। वह कप्तानी होने के चलते ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे और स्थिती उनके कंट्रोल में रहेगी।



Herald