

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू होने में बेहद कम दिनों का समय शेष रह गया है. इस बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा रन बनाने के लिए हमेशा प्रेरित रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी रहेगी.

विराट वनडे और टी20 सीरीज के 3-3 मैच खेलने के बाद एडिलेड में खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद निजी कारणों से स्वदेश लौट आएंगे। ऐसे में सात मैचों के लिए कंगारू टीम का प्लान क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।स्टोइनिस ने कहा, ‘विराट की चिंता मत करिए, वह हर मैच में अपना सब कुछ देते हैं. शायद अतिरिक्त प्रेरणा होगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि 110 प्रतिशत से अधिक कोई अतिरिक्त प्रेरणा होती है. उन्होंने कहा, ‘देखते हैं. मुझे यकीन है कि वह (कोहली) जाने (भारत) के लिए तैयार होंगे. वह अपने बच्चे के जन्म के लिए घर जा रहे हैं, जो मेरी राय में सही फैसला है. इसलिए मुझे यकीन है कि वह अतिरिक्त प्रेरित होंगे.’

स्टोइनिस ने कहा कि कोच जस्टिन लैंगर और उनकी टीम के पास सफेद गेंद के क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक में शामिल भारतीय कप्तान का मुकाबला करने के लिए पूर्ण रणनीति होगी.उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से हमें हमारी रणनीतियों के बारे में पता है. हम ऐसी योजना पर पहले भी काम कर चुके हैं, और कई बार योजना सफल नहीं रही और वह रन बनाने में कामयाब रहे.
Herald