Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, जानें क्या रहा नतीजा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या घटी है. भारत में सोमवार यानी नौ नवंबर को पिछले 24 घंटों में 45,903 नए COVID-19 के मामले दर्ज किए गए हैं.भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज एवं लोकसभा सांसद गौतम गंभीर की कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गंभीर ने रविवार को यह जानकारी दी। वह अपने घर में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आने के कारण कुछ दिनों से आइसोलेशन में थे। गंभीर ने ट्वीट किया, ''इस जानकारी को शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं एक बार फिर सभी से दिशानिर्देशों का सख्ती से पालने करने का आग्रह करता हूं। सुरक्षित रहें।

पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर आईपीएल के इस सीजन में क्रिकेट स्पेशलिस्ट के रूप में सक्रिय हैं। दिल्ली में अचानक कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर देखी जा रही है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 6,953 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस महामारी से शनिवार को ही 79 लोगों की मौत हुई है।

राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के कुल 4,30,784 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 40 हजार 258 सक्रिय मामले हैं। इसमें से 24 हजार 100 लोग होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं जबकि करीब 10 हजार मरीज अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। दिल्ली के अस्पतालों में अभी लगभग 15 हजार बेड कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।



Herald