Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गंदे जूते साफ कर रहे विराट कोहली, प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 अब खत्म हो गया। 10 नवंबर को हुए फाइनल के बाद लोगों को विजेता टीम मिल गई। इस साल दिल्ली का फाइनल में पहुंचना काफी सरप्राइजिंग था। मुंबई इंडियंस के साथ दिल्ली की टक्कर देखने को मिली। दुबई में हुए इस सीरीज के बीच में ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टूर्नामेंट की घोषणा हो गई। इस कारण अब ज्यादातर इंडियन क्रिकेटर्स दुबई से सीधे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे।


इस दौरे पर टीम तीन टी-20, इतने ही वनडे और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को सिडनी में पहले वनडे से होगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी इससे पहले 14 दिन क्वारंटाइन में रहेंगे। विराट कोहली इस दौरे पर बस एक टेस्ट खेलेंगे और उसके बाद भारत वापस लौट आएंगे क्योंकि जनवरी में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। दौरे पर रवाना होने से पहले विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें विराट अपने जूते साफ करते नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही विराट कोहली का पूरी आरसीबी टीम संग विराट कोहली का बर्थडे मनाया था। इस सेलिब्रेशन की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इस पार्टी का आयोजन सिर्फ कप्तान विराट का बर्थडे ही नहीं बल्कि टीम के काफी समय बाद प्लेऑफ में जगह बनाने को लेकर भी किया गया था। इस पार्टी में आरसीबी टीम की सभी खिलाड़ी मस्ती करते दिखे। इस दौरान विराट ने बर्थडे केक भी काटा काटा।



Herald