Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मो. कैफ ने अपने ट्वीट के जरिए टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर आर अश्विन को भारतीय टी 20 टीम में शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की, जबकि उन्होंने हाल ही में खत्म हुए आइपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन किया था। दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट हेड कोच कैफ ने आर अश्विन के आइपीएल में किए गए प्रदर्शन को करीब से देखा था और उन्हें लगता है कि आर अश्विन के पास अभी काफी कुछ है और वो टीम इंडिया के लिए टी 20 क्रिकेट में बहुमूल्य संपत्ति साबित हो सकते हैं।

अपनी बात को सही साबित करने के लिए कैफ ने आर अश्विन द्वारा लिए गए कुछ अहम विकेटों का जिक्र भी किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पिन गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने वाले आर अश्विन ने आइपीएल 2020 में विराट कोहली, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड और डेविड वार्नर जैसे बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था। यही नहीं उन्होंने विराट, रोहित, पोलार्ड, गेल, वार्नर, डिकॉक, करुण नायर, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, देवदत्त पडीक्कल, निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों को पावरप्ले में आउट किया था।

कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, आर अश्विन टी 20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।



Herald