

स्पोर्ट्स डेस्क। सुरेश रैना ने हाल ही में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ द कपिल शर्मा शो में शिरकत की थी. हमेशा की तरह कपिल शर्मा ने शो के दौरान कई मजेदार बातें कहीं और इस दौरान उन्होंने सुरेश रैना से कुछ ऐसे सवाल भी पूछे जिन्हें फैंस हमेशा से जानना चाहते हैं. इस शो में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह भी बतौर गेस्ट मौजूद थीं और उन्होंने सुरेश रैना से आईपीएल की चीयरलीडर्स पर एक मजेदार सवाल पूछा. अर्चना पूरन सिंह ने सुरेश रैना से सवाल किया कि आईपीएल के दौरान कौन सा ऐसा खिलाड़ी था जिसका ध्यान चीयरलीडर्स पर जाता था. इस पर सुरेश रैना ने सधा हुआ जवाब दिया.

इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा कि खिलाड़ी चीयरलीडर्स को नहीं देख पाते हैं क्योंकि उनका ध्यान मैच में अपने खेल पर होता है। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी उन्हें सिर्फ मैदान में लगी टीवी स्क्रीन पर ही देख पाते हैं, वो भी सिर्फ कुछ वक्त के लिए। हालांकि रैना ने खुलासा किया कि टॉस के दौरान खिलाड़ी जरूर चीयरलीडर्स को देख पाते हैं।

जब वो हमारे छक्के-चौकों पर डांस करती थीं.' सुरेश रैना ने ये भी खुलासा किया कि चीयरलीडर्स टॉस के दौरान 7.30 बजे मैदान पर आती थीं. अर्चना पूरन सिंह ने सुरेश रैना की ये बात पकड़कर उनकी टांग खिंचाई की. अर्चना पूरन सिंह ने सुरेश रैना को कहा कि आपको चीयरलीडर्स के आने-जाने के बारे में काफी कुछ पता है. सुरेश रैना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी हिट हो गया है, इसे यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं.
Herald