Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी की पत्नी की निजी तस्वीरें और फोन नंबर वायरल करने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

स्पोर्ट्स डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने बुधवार को 25 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है. शख्स पर आरोप है कि उसने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को धमकी दी थी. एक अधिकारी ने कहा कि जहां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, आदमी को कैनिंग स्टेशन रोड इलाके से पिछले दो महीनों में कई बार धमकी भरे फोन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि शख्स ने हसीन जहां से पैसे मांगे थे.


पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'जहां के घर में काम करने वाली महिला ने पहले फोन करना शुरू किया. फिर उसका बेटा होने का दावा करने वाले शख्स ने फोन किया. अधिकारी ने कहा, 'वह पैसे मांग रहा था. पैसे ना देने पर उसने धमकी दी थी कि वह जहां की निजी तस्वीरें और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा.शख्स ने शमी की पत्नी को गालियां भी दीं.'


जहां ने शुरू में कॉल को नजरअंदाज कर दिया था लेकिन जब यह स्थिति रोजाना की हो गई तो उसने 22 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने कहा, 'जहां से कॉल आ रही थी. दोनों नंबर्स को स्कैन करके हमने मंगलवार रात आरोपी को उठाया. जांच शुरू कर दी गई है. हम महिला की भी तलाश कर रहे हैं.



Herald