Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा, ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया कि नहीं आएगा यकीन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के पहले क्वालिफायर में 5 नवंबर की रात मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। इसके साथ ही उसने फाइनल में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस छठी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने खाता नहीं खोल पाए। इसके साथ ही रोहित के नाम एक अनचाहा रेकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित आईपीएल की अपनी 194वीं पारी में 13वीं बार जीरो पर आउट हुए। वह इस लीग में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए।

रोहित के अलावा हरभजन सिंह (88 पारियां) और पार्थिव पटेल (137 पारियां) भी 13 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। रहाणे 147 मैचों की 139 पारियों में 13 बार खाता खोले बिना पविलियन लौटे हैं।


दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और हार्दिक पंड्या की दमदार गेंदबाजी की मदद से 200 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए।



Herald