Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गायकवाड़ ने कहा- धोनी ने मेरी सोच बदली, प्रदर्शन में अदभुत बदलाव हुआ

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. तीन बार की चैंपियन टीम इस बार सातवें नंबर पर रही. हालांकि इस टीम को इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के तौर पर एक मैच विनर भी मिला. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चेन्नई सुपरकिंग्स को अंतिम तीन मैचों में जीत दिलाई. गायकवाड़ ने लगातार तीन अर्धशतक ठोक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीते और ये कारनामा करने वाले वो चेन्नई सुपरकिंग्स के पहले बल्लेबाज बने। ऋतुराज ने शुरुआती 3 मैच में सिर्फ 5 रन बनाए थे। इस दौरान वे दो बार जीरो पर भी आउट हुए।


इसके बाद आखिर के 3 मैच में उन्हें धोनी ने मौका दिया, जिसमें उन्होंने लगातार तीन फिफ्टी (65, 72, 62 रन) लगाई। CSK के लिए ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी भी बने। ऋतुराज ने इस अदभुत बदलाव के लिए धोनी को श्रेय दिया। ऋतुराज ने स्पोर्ट स्टार से कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मेरे जल्दी आउट होने से टीम उबर नहीं पाई।


खुद को कोस रहा था कि मैं टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सका। तभी धोनी मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे कहा कि हम तुम पर दबाव नहीं डालना चाहते, लेकिन सभी को तुमसे बहुत उम्मीदे हैं। मैं यही कहूंगा कि तुम रन बनाओ या नहीं, लेकिन अगले 3 मैच जरूर खेलोगे। तुम बस खेल का मजा लो, परफॉर्मेंस के बारे में मत सोचो। धोनी की यह बातें सुनने के बाद मेरे सोचने का तरीका बदल गया। फिर मेरे खेल में अदभुत बदलाव हुआ।



Herald