Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर हुई कोहली से झड़प को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव, मैच के बाद विराट ने कही थी यह बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में कई वजह से चर्चा में रहे। एक तो बल्ले से उनका शानदार खेल और दूसरा विराट कोहली से उनकी 'तकरार'। यादव ने बल्ले से खूब रन बनाए इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में नहीं चुना गया। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस पर हैरानी जताई। सचिन तेंडुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने भी सूर्यकुमार को टीम इंडिया में चुने जाने की वकालत की। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली सूर्यकुमार के पास आकर कुछ बोलते दिखाई दिए थे।

उस मैच में मुंबई के इस बल्लेबाज ने आतिशी पारी खेली थी और जीत को बैंगलोर के हाथों से छीन लिया था। सूर्युकमार यादव ने यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत करते हुए कोहली के साथ हुई झड़प को याद करते हुए कहा, 'मैच के बाद, सबकुछ एकदम नॉर्मल था, क्योंकि वह मेरी तरफ आए और उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा खेले तुम, शानदार पारी और इसी तरह की और बातें। वह बिल्कुल नॉर्मल था दूसरे दिन की तरह जैसे आप दोस्तों से मिलते हैं और प्रैक्टिस करते हैं। जिन 60-65 मिनट मैं बल्लेबाजी कर रहा था, उस समय मेरे ऊपर काफी प्रेशर था, लेकिन मैंने अपनी उस पारी को काफी एंजॉय किया।

आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह दी जा सकती है, हालांकि ऐसे हुआ नहीं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 में खेले 16 मैचों में 145.01 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 हाफसेंचुरी भी लगाई।



Herald