Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंजाब के बाहर होने से भावुक हुईं प्रीति जिंटा, ट्विटर पर लिखी दिल की बात

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का लीग राउंड अब खत्म हो चुका है. मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का सफर लीग राउंड में ही खत्म हो गया.

बाकी टीमें दुबई से वापस लौट रही हैं. इस सीजन में जिस टीम ने सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखे वह थी किंग्स इलेवन पंजाब टीम के प्लेऑफ से बाहर हो जाने के बाद टीम की मालिक और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर खास संदेश लिखा.


प्रीति ने ट्विटर पर टीम की अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'आईपीएल को और यूएई को अलविदा कहने का समय आ गया है. यह सीजन वैसा नहीं रहा जैसी हमें उम्मीद थी, पर हम और बेहतर और मजबूत बनकर अगले साल आएंगे. कई रोमांचक मुकाबले, दिल की धड़कनें रोक देने वाले और यादगार लम्हें हमें यहां मिले. यह सफर उतना लंबा नहीं था.' इसी को जारी रखते हुए प्रीति ने आगे लिखा, 'मैं किंग्स इलेवन पंजाब के फैंस को शुक्रिया कहना चाहती हूं जो हर मुश्किल में हमारे साथ खड़े रहे. आप सभी लोग शानदार हैं और हमारे लिए काफी अहम हैं.'



Herald