

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई रन-मशीन स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती दी है। स्मिथ ने कहा कि अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इसका बहुत सामना किया है। पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदबाजी की कोशिश करना ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में काम कर सकता है। स्मिथ ने न्यूज कॉर्प से कहा, 'अगर टीम मुझे इस तरह से आउट करने की कोशिश कर रही है तो शायद टीम के लिए यह एक बड़ा फायदा है। यदि कोई लगातार ऐसी गेंदबाजी करता है तो जाहिर तौर पर सामना करने में महारत हासिल हो जाती है।

इस दौरे पर हालांकि सबकी नज़रें एक बार फिर से स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के बीच होने वाली टक्कर पर ही रहेंगी. लेकिन स्टीव स्मिथ ने सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों को चेतावनी देते हुए साफ किया है उन्हें शॉर्ट गेंदों से डर नहीं लगता है.

पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से आस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा. उन्होंने कहा, ''यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैंने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता.
Herald