

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 अपने आखिरी पड़ाव पर है. लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और अब शुरू होने वाला है प्लेऑफ का महामुकाबला. प्लेऑफ में भिड़ने वाली चार टीमें भी तय हो चुकी हैं. प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें इस प्रकार हैं. मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है इसलिए प्लेऑफ में दोनों ही टीमों को फायदा होगा. 5 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला क्वालिफायर मैच खेला जाएगा और इस मैच की विजेता टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. क्वालिफायर वन में हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा.

7 नवंबर को रॉयल्स चैलेंजर्स बैंग्लोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा. एलिमिनेटर में जो टीम हार जाएगी वह आईपीएल से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर टू में एंट्री मिलेगी. 8 नवंबर को पहला क्वालिफायर हारने और एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम के बीच में टक्कर होगी. जो भी टीम 8 नवंबर को खेला जाना वाला मुकाबला जीतेगी वह फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. 10 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला क्वालिफायर वन और क्वालिफायर टू की विजेता के बीच होगा. 10 नवंबर को ही आईपीएल को अपना नया विजेता मिल जाएगा.
Herald