Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉर्नर ने कहा- कोहली के उकसावे में नहीं आऊंगा, बल्ले से दूंगा जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके ‘गिने-चुने दिन बचे हैं' और वह अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखने का रवैया बरकार रखेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि आगामी श्रृंखला में वह भारतीय खिलाड़ियों पर छींटाकशी का प्रयास करने की जगह उनकी अनदेखी करेंगे. ऑस्ट्रेलिया ओपनर डेविड वॉर्नर ने कहा कि वह भारत के साथ होने वाली सीरीज के दौरान कोहली के उकसावे पर नहीं आएंगे, बल्कि अपने बल्ले से रन बनाकर जवाब देंगे। 27 नवंबर से वनडे सीरीज है। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। वॉर्नर ने कहा कि पिछली बार इंडिया दौरे पर भी उन्होंने यही रणनीति अपनाई थी।

डेविड वाॅर्नर ने कांफ्रेंस कॉल में कहा- हमेशा हम लोग कुछ न कुछ सीखते हैं। मैं किसी छींटाकशी में अपने को शामिल नहीं करना चाहता हूं। मैं उसे इग्नोर करूंगा। मेरी कोशिश होगी कि मैं अपने बल्ले से ही जवाब दूं। वॉर्नर ने कहा- वह अपने ऊपर की गई छींटाकशी को प्रेरणा के रूप में लेंगे। वह जवाब नहीं देंगे। बल्कि वह पॉजिटिव एटीट्यूड को बनाए रखेंगे। और बल्ले से ही जवाब देंगे।

उन्होंने कहा,”साथियों पर गलत प्रभाव छोड़ने की जगह आपको विनम्र रहना चाहिए और विपक्षी खिलाड़ियों का भी सम्मान करना चाहिए। आपको हमेशा अपना धैर्य बनाए रखना चाहिए। ज्यादा एग्रेसिव नहीं होना चाहिए और न ही बच्चों की तरह ज्यादा गुस्सा करना चाहिए।



Herald