Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में हुआ चयन, चयनकर्ताओं ने किए ये बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए खुशी की खबर है। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में चुन लिया गया है। चोट की वजह से उनको इस दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी गई थी। सोमवार को बीसीसीआई द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।BCCI सचिव जय शाह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। वहीं, कप्तान कोहली पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर जाएंगे। हालांकि, BCCI ने यह नहीं बताया है कि कोहली सीरीज के बाकी बचे मैचों में खेलेंगे या नहीं। वहीं, संजू सैमसन को टी-20 के बाद वनडे टीम में भी शामिल किया गया है। जबकि, वरुण चक्रवर्ती कंधे की चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज टी. नटराजन को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-3 वनडे और टी-20 के बाद 4 टेस्ट की सीरीज खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टी20 टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली वनडे टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन (विकेटकीपर)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज



Herald