

स्पोर्ट्स डेस्क। धोनी से ज्यादा उनकी बेटी और पत्नी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर जीवा का भी अकाउंट है और इस पर काफी फॉलोअर्स हैं. करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोग जीवा के अकाउंट को फॉलो करते हैं.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. दुबई से जुड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बीच किनारे पानी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में धोनी की बेटी का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है. जीवा के इन वीडियो और फोटो को खुद उनके इंस्टाग्राम एकाउंट से ही शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के इस वीडियो और फोटो में नजर आ रहा है कि वह दुबई में बीच पर सनसेट का लुत्फ उठाती और पानी से खेलती हुई नजर आ रही हैं. धोनी की बेटी के इन वीडियो और तस्वीरों पर लाइक्स आने का सिलसिला नहीं थम रहा है. ब्लैक स्ट्रैप्ड ड्रेस में जीवा का लुक भी काफी क्यूट लग रहा है.
Herald